फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को अनुसंधान के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को शोध एवं अनुसंधान समिति द्वारा रिसर्च एंड डेवलपमेंट अवेयरनेस एंड कैपेसिटी बिल्डिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता नोएडा के इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशनल एंड डेवलपमेंटल स्टडीज की सामाजिक विज्ञान की सहायक प्रोफेसर डॉ. भानु प्रताप सिंह ने अनुसंधान एवं विकास की संकल्पना, शोध प्रक्रिया के चरण, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फंडिंग एजेंसियां, वैश्विक शोध प्रथाओं और नवाचार के माध्यम से सामाजिक विकास को छात्राओं को बताया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शोध की आवश्यकता पर बल दिया और छात्राओं को अनुसंधान को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. लता कुमार ने भी ऐसी कार्यशालाओं को संस्थागत उत्कृष्टता के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में डॉ. अमित कुमार, डॉ. आवेश कुमार, डॉ. गौरी, डॉ. शालिनी सिंह और महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों का योगदान रहा। कार्यशाला में शोधार्थियों और छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें