मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में रविवार को आईक्यूएसी एवं इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण में गृहविज्ञान विभाग की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। भ्रमण में छात्राओं ने पारंपरिक कला, हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया को समझा। साथ ही उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के विकास के लिए जरूरी हैं। संवाद