आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल द्वारा डिवाइडर रोड विहान बालिका आवासीय विद्यालय
गंगानगर। आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा डिवाइडर रोड विहान बालिका आवासीय विद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। स्कूल प्रधानाचार्या अर्चना सिंह ने उद्घाटन किया। सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में दृष्टि कमजोर, पेट से जुड़ीं बीमारियां सामने आईं। डीएमएस डॉ. अनुपमा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरूणा सागवान ने 26 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया और साथ ही शुद्ध जल, मौसमी फल एवं सब्जियों, तथा साफ-सफाई आदि की उपयोगिता भी बताई गई। प्राचार्य सुजीत कुमार दलाई, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंसूर अहमद, मानिक और गोपाल दत्त आदि का सहयोग रहा।