फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रा-छात्राओं ने मॉडल का प्रदर्शन किया

विज्ञापन
सरधना। केके प​​​ब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने वि​भिन्न तरह के मॉडल प्
विज्ञापन
सरधना। केके पब्लिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक मीटिंग आयोजित की गई। साथ ही गणित और कॉमर्स विषय पर कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों ने प्रोजेक्ट्स व मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. महेश सोम, मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने किया। प्रदर्शनी में गणित के छात्रों ने रेशनल नंबर, एक्स्पोनेंट एंड पावर, क्यूब और क्यूब रूट, स्क्वायर एंड स्क्वायर रूट, मैथ्स पार्क, त्रिकोणमिति अनुपात, पाइथागोरस प्रमेय, ज्योमेट्री पर सुंदर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। वहीं कॉमर्स विषय के छात्रों ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स, लॉ ऑफ डिमांड, मनी का विकास, ई-कॉमर्स, कॉमर्स सिटी, बैलेंस शीट मॉडल, डिस्ट्रीब्यूशन चैनल, मार्केटिंग, एड्स टू ट्रेड और सेक्टर ऑफ इकोनॉमी जैसे विषयों पर मॉडल बनाए। अभिभावकों ने बच्चों से उनके प्रोजेक्ट संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने सुंदर तरीके से जवाब दिया। कार्यक्रम में गौरव दीक्षित, सोनू कटारिया, अंकित जैन और गुंजन जैन आदि शिक्षकों का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें