फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने बनाए रोवर प्रज्ञान, विक्रम लैंडर

विज्ञापन
प्रोजेक्ट की जानकारी अभिभावकों को देतीं छात्राएं। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
छात्रों ने बनाए रोवर प्रज्ञान, विक्रम लैंडर
विज्ञापन

मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में शिक्षक-अभिभावक सभा हुई। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें कक्षा चार से कक्षा 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता व कलात्मकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कक्षा चार से कक्षा आठ तक के छात्रों ने लाइफ साइकिल आफ बटरफ्लाई, प्यूरीफिकेशन आफ वॉटर, बाइक, सोलर सिस्टम, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, हाइड्रोलिक लिफ्ट, स्मार्ट सिटी वॉटर सेवेज सिस्टम आदि के मॉडल प्रस्तुत किए। कक्षा नौ से कक्षा बारहवीं तक के छात्रों ने वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट, इरिगेशन टेक्निक्स, हाइड्रोलिक एंड इको-फ्रैंडली सिटी, सोलर लाइट, जेनरेटर विद डीसी मोटर अलाोग विद लावा लैंप, हाइड्रोलिक टैंक, चंद्रयान-2 व उसके विभिन्न भाग विक्रम लैंडर, रोवर प्रज्ञान, ऑर्बिटर लांचर आदि मॉडल प्रस्तुत किए। इसके साथ ही कक्षा 11 छात्रों ने जैव विविधता व जैव संरक्षण को मॉडल द्वारा प्रदर्शित किया। यह देखकर अभिभावक प्रसन्न नजर आए। प्रबंधक मनोज रस्तोगी तथा प्रधानाचार्या रीना त्यागी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को उभारना है। इस दौरान प्रदीप कुमार, आमिर अंसारी, राहुल शर्मा, नीता वर्मा, आशी अग्रवाल, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें