फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परीक्षित और शुकदेव जन्म के प्रसंग सुनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नेहरू नगर और फूलबाग कॉलोनी में श्रद्धालु कथा का श्रवण कर रहे हैं। नेहरू नगर की गली नंबर दो में चल रही कथा के दूसरे दिन आचार्य बृज किशोर तिवारी ने प्रसंग सुनाए। उन्होंने कुंती स्तुति, परीक्षित जन्म और शुकदेव जन्म का वर्णन किया। आचार्य ने श्रृंगी ऋषि द्वारा दिए गए श्राप का भी उल्लेख किया। सावली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया... भजन सुनकर सभी भक्त आनंदित हुए। इस अवसर पर शालिनी अग्रवाल, सुशील गुप्ता, पायल गुप्ता, राधा, नीरज, साक्षी और रुचि मौजूद रहीं। उधर, फूलबाग कॉलोनी में कथा व्यास पंडित हरिओम शरण ने भागवत के विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डाला। पवन शर्मा, सतेंद्र कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, सुधा शर्मा और निशि पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें