फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण शुरू होने पर ही खत्म होगा धरना : शरणवीर

विज्ञापन
नानू पुल पर शिक्षक शरण वीर को समर्थन पत्र देते संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी पियूष त्यागी, मं - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
निर्माण शुरू होने पर ही खत्म होगा धरना : शरणवीर
विज्ञापन

सरधना। नानू गंगनहर पुल निर्माण की मांग को लेकर शिक्षक शरणवीर का आमरण अनशन चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। चिकित्सकों ने शरणवीर के स्वास्थ्य की जांच। वहीं भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भी शिक्षक शरणवीर से बातचीत की। बताया कि भाकियू भी 24 अक्टूबर को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर नानू गंनहर पुल से मेरठ कमिश्नरी तक पदयात्रा निकाली जाएगी। शनिवार को कई संगठनों ने अनशन स्थल पर पहुंचे। शिक्षक शरणवीर ने कहा कि अनशन खत्म कराना है तो पुल पर निर्माण कार्य शुरू करा दो। वरना यह अनशन अंतिम सांस तक जारी रहेगा। संयुक्त व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष पीयूष त्यागी व विधानसभा अध्यक्ष मंगू प्रधान, सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन ने समर्थन दिया। इस दौरान नीरज जैन, समीर काजी, सुशील कुमार, अमित चौधरी, सईद कुरैशी, अजय गौतम, अब्दुल हमीद, दीपक मित्तल, सुखबीर सिंह, हकीम रईस व विनोद कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें