फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसएसपी ने परतापुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बुधवार रात परतापुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों और व्यवस्थाओं की गहन जांच की।
उन्होंने मालखाने, असलहा, बीट और क्राइम रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की। एसएसपी ने थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। असलहों की स्थिति और थाने की साफ-सफाई का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र, डाक और साइबर कार्यालय का भी भ्रमण किया गया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया और थाना प्रभारी अजय शुक्ला के कार्य की सराहना की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें