मेरठ..कंवलजीत..शास्त्रीनगर स्थित बलराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में शुटींग प्रतियोगिता में भ
मेरठ। 72 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के बागपत रोड पर चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी 250 के आठवें दिन बुधवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मेरठ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नवीन राठी ने कैंप का निरीक्षण किया। कैंप कमांडेंट कर्नल अभिषेक पनवर ने निरीक्षण के दौरान कैंप की स्थिति से अवगत कराया। ब्रिगेडियर नवीन राठी ने कैडेट्स को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता और उनके रहने की व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया। कैंप में मेरठ और मुजफ्फरनगर जिले के 22 विद्यालय और महाविद्यालय के लगभग 500 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर में कैडेट्स को मिलिट्री ट्रेनिंग देकर देश की निस्वार्थ सेवा करने का जज्बा पैदा किया जाता है। इस दौरान विशाल जैन, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी, सूबेदार मेजर भीम सिंह, सूबेदार नरोत्तम सिंह, सुधीर कुमार, संजीव कुमार, निशु गुप्ता, संजीव पूनिया आदि मौजूद रहे। संवाद