एमए ज्योतिर्विज्ञान में द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विवेक जोशी का फोटो। स्रोत स्वयं
गंगानगर। पिता की ज्योतिष विरासत को बेटे ने शास्त्रीय डिग्री लेकर सार्थक की है। गांव ढिंडाला निवासी विवेक कुमार जोशी ने सीसीएसयू में एमए ज्योतिर्विज्ञान 2026 में द्वितीय स्थान पाया है। विवेक के मुताबिक पिता ज्योतिषी पंडित राकेश शर्मा से पोथियों, पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों के स्थान, दशा के बारे में पिता से सीख ली है। इस व्यवहारिक ज्ञान को विश्वविद्यालय की डिग्री से और प्रामाणिक बना दिया है। उन्होंने बताया सफलता का श्रेय पिता और शिक्षकों को देते हैं। संवाद