लालकुर्ती में हाईअटैक से हुई थी सिपाही की मौत
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सिपाही की मौत हार्टअटैक से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। मूलरूप से शामली के ग्राम कासमपुर निवासी यूपी पुलिस के सिपाही प्रदीप उर्फ सतेंद्र (33) की बृहस्पतिवार को छीपी टैंक निवासी दोस्त के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर हत्या की आशंका जताई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई, जिसमें सिपाही की मौत की वजह हार्टअटैक होना सामने आया। बताया जाता है कि सिपाही प्रदीप ने मौत से कुछ घंटे पहले शराब का सेवन किया था। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है, जिसे जल्द जांच के लिए भेजा जाएगा।