बूढ़ा बाबा मेले में कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : ? ? ?
शरबत का गिलास हवा में तैरा, डिब्बे से निकली लड़की
सरधना। ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबा में शनिवार रात मैजिक शो आयोजित किया गया। जादूगर एमपी अंसारी ने जादू दिखा आश्चर्यचकित कर दिया। जादूगर ने जब डब्बे से लड़की निकाली और शरबत का गिलास हवा में झूलाया तो सैकड़ों की भीड़ ने तालियां बजाई। देररात तक कार्यक्रम चलता रहा। मुख्य अतिथि सरताज गाजी रहे। उद्घाटन धनपाल जैनी व दीप प्रज्ज्वलन हाफिज इमरान, कवि दीपक निराला, हाजी यूनुस अंसारी, हाजी अकरम अंसारी, रिहानुद्दीन जकी ने किया। जादूगर ने रुमाल से रंग बीरंगे छाते निकाले, कागज से सुंदर गमले बनाए। डब्बे से लड़की निकाली और शरबत का गिलास हवा में तैराकर सभी को अचंभित कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमानुल्लाह खां ने की। इस दौरान डा. विकास बंगाली, डा. इस्लाम, जावेद अली, हाजी सलीम, याकूब अंसारी, दिनेश कुमार, नसरुद्दीन मलिक, शाहिद, चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी, शाहरूख उर्फ बंटी, शाहवेज अंसारी, फरमान अंसारी, अलीहसन, इकराम व मंजूर मलिक आदि मौजूद रहे।