सरधना। क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल नेता संजय चौधरी रसूलपुर ने क्षेत्र के विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। संजय चौधरी ने शिविरों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सेवा शिविरों का संचालन कर रहे सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों के कार्य की सराहना की। उन्होंने शिवभक्तों के साथ प्रसाद ग्रहण किया और यात्रा के अनुभवों पर चर्चा की। इस मौके पर कुलवंत सोलंकी, राहुल टिमकिया, रणवीर गुर्जर, मनोज, कुकू गैझा, पुष्पेंद्र प्रधान, अधेड़ा प्रधान, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।