माछरा। केसीसी क्रिकेट ग्राउंड किनानगर में चल की क्रिकेट प्रतियोगिता में सिसौली की टीम सुपर ओवर में विजयी हुई। अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सिसौली और सयाल की टीम के बीच मैच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सयाल की टीम ने 10 ओवर में 103 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए सिसौली टीम ने भी 10 ओवर में 103 रन बनाए। इससे मैच टाई हो गया और मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिसौली टीम ने 17 रन बनाए। सयाल क्रिकेट टीम 17 रन नहीं बना सकी। सिसौली टीम मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। इस दौरान दीपराज त्यागी, आर्यन त्यागी, देवांशु, राघव, कुशाग्र, बलराम त्यागी माछरा, सुमित, आदि का सहयोग रहा। संवाद