मेरठ। शताब्दी नगर में श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन वृंदावन धाम से आए कथा व्यास नेकराम शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इससे जुड़े प्रसंग लोगों को बेहतर और आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। पंडित महंत तिवारी और मुकेश पांडेय ने विधिविधान से पूजन कराया। इस अवसर पर श्रीकांत सिंह, पीएस सैनी, सुनील सैनी, अर्जुन, प्रद्युम्न सिंह, अजीत सिंह, मोहन पंत, डीके तिवारी रहे। ब्यूरो