फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमकेतु पर पड़ सकती हे बादल की छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। धूमकेतु और सूरज की नजदीकियों के अद्भुत दर्शन से मेरठवासी वंचित रह सकते हैं। इस दौरान बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

इन दिनों सूर्यास्त के समय सूरज के ऊपर धूमकेतु दिख रहा है। छह हजार वर्षों बाद धूमकेतु नंगी आंखों से देखा जा रहा है। वैज्ञानिकों की गणना के मुताबिक 21 जुलाई के आसपास धूमकेतु सबसे साफ दिखाई देगा। उस समय यह पृथ्वी से करीब 10 करोड़ किमी और सूर्य से चार करोड़ किमी दूर होगा। इस शताब्दी में पहली बार नंगी आंख से विरल किस्म के धूमकेतु को देखने का अवसर मिलेगा। बारिश और खराब मौसम इसमें बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। हालांकि जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक दीपक शर्मा का कहना है कि जिला विज्ञान क्लब ने धूमकेतु को दिखाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें