माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कंकरखेड़ा के दांतल रोड़ स्थित ईशिका फार्म हाउस में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति का सातवां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। दीप प्रज्ज्वलन वेदप्रकाश गोयल, एसएस त्यागी, जयवीर सिंह, अनिल कांत शर्मा, सुमनकांत अरोड़ा, राजेंद्र कौशल और मुल्क राज ने किया। शशि बाला, हेमलता सहित अन्य ने सरस्वती वंदना की। महेंद्र कुमार रस्तौगी ने भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेेक रस्तौगी, कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल, पूर्व पार्षद राजेश खन्ना, बबीता खन्ना, डॉ. भूपेंद्र प्रताप का स्वागत किया। इस अवसर पर समिति की स्मारिका वरिष्ठ बंधु का भी विमोचन किया गया। इस दौरान 75 से 80 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। वहीं, मेधावी बच्चों का भी सम्मान हुआ। कार्यक्रम में जगदीश कुमार, विमलकांत कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।