मेरठ। सीसीएसयू के 38वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों के तहत मंगलवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने दीक्षांत समारोह के आधिकारिक लोगो का लोकार्पण किया। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि यह केवल उपाधि प्राप्त करने का अवसर नहीं बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन, ज्ञानार्जन और उपलब्धियों का उत्सव भी है। उन्होंने कहा नया लोगो विवि की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा, ज्ञान, गौरव, उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। कुलपति ने विश्वास जताया कि समारोह विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय रहेगा। संवाद