फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मृतक जोगेंद्र के चारों बच्चों को निशुल्क शिक्षा देगा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। चिरौड़ी गांव में जोगेंद्र ने बेटी खुशी को 11वीं कक्षा में दाखिला न दिला पाने पर मुफलिसी में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। अब स्कूल के संचालक वेदपाल ने भी उसके चारों बच्चों को अपने स्कूल में निशुल्क शिक्षा देने का वादा किया है। वहीं, परिवार को घर पहुंचकर लोग राशन व नकदी देकर लगातार मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

जोगेंद्र व खुशी की मौत के बाद पत्नी लता पर गमों का पहाड़ टूटने के साथ बच्चों की परवरिश समस्या सामने आ खड़ी हुई। ऐसे में अमर उजाला ने इस परिवार की पीड़ा बयां करने वाला समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अखबार की खबरों व लता की बैंक पास बुक को शेयर किया। तभी से लोग लगातार उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
शनिवार को गांव निवासी वेदपाल ने गांव स्थित अपने स्कूल सरस्वती शिक्षा निकेतन में चारों बच्चों को निशुल्क पढ़ाने का वादा किया। मृतक जोगेंद्र की दूसरे नंबर की बेटी शीतल कक्षा आठ, शिवानी कक्षा छह, बेटा शिवम कक्षा पांच और रजत कक्षा एक में पढ़ाई कर रहा है। ग्रामीणों ने स्कूल संचालक की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें