फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से सेंचुरी के वन्य जीव भी परेशान

विज्ञापन
सर्दी के चलते झुंड बनाकर बंदरों ने बच्चों को छिपा लिया। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कड़ाके की ठंड का असर हस्तिनापुर सेंचुरी में देखने को मिल रहा है। यहां जानवर भी जीवन बचाने के प्रयास में लगे है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान अभी और गिरने का अनुमान लगा रहा है। पूरे दिन सूरज की चमक नहीं दिखाई पड़ी। घने कोहरे, हवा के चलते सभी का जीवन प्रभावित दिखा। सोमवार को क्षेत्र में कई ऐसे नजारे देखने को मिले जिसमें सभी ठंड से बचने को किसी न किसी ढंग में दिखे। एक जगह कई बंदर ठंड से बचाने के लिए अपने बच्चों को झुंड के अंदर छिपाए हुए नजर आए। वहीं, दूसरी ओर सेंचुरी में हिरण, चीतल गर्माहट पाने को झुंड में बैठे दिखे। वहीं तीसरा नजारा कस्बे में ही मौजूद एक अलावा पर देखने को मिला जहां पर बच्चे आग के आगे दिन भर अठखेलियां करते नजर आए। इस कड़ाके की ठंड में हर कोई खुद को बचाने की जुगत में दिखाई दिया।

कड़ाके की ठंड परेशान बारहसिंगा ओर हिरन का झुंड।- फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें