हस्तिनापुर के मखदूमपुर घाट के पास छिछले पानी धूप सेकते विदेशी पक्षी।
- फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। हस्तिनापुर सेंचुरी क्षेत्र इन दिनों साइबेरियन और यूरेशिया पक्षियों से गुलजार है। मखदूमपुर और खेड़ी घाट पर सुबह से शाम तक गंगा के पानी और झीलों में इन पक्षियों की की चहचहाहट मधुर लगती है। रविवार को कई दिनों बाद थोड़ी धूम ठीक निकली। जिसमें विदेशी व स्थानीय पक्षी तट व झील किनारे धूप का आनंद लेते नजर आए। पक्षी सुबह भरपेट खाने के बाद टापूओं पर गर्म रेत में आराम करते दिखे, तो कुछ छिछले पानी में अठखेलियां करते नजर आए। दूसरी ओर एक नजारा वह भी दिखा जिसमें विदेशी पक्षी झुंड बनाकर मछलियों का शिकार करते हुए भी मिले। विदेशी किंगफिशर का सेकेंडों में मछली का शिकार करने का तरीका भी बखूबी दिखाई दिया। शाम होते-होते धूम हल्की पड़ी तो यह पक्षी अपने बसेरों के लिए रवाना हो गए।