मोहल्ल तिहाई में गिरी मकान की छत। (मवाना)
मवाना। मोहल्ला तिहाई में बृहस्पतिवार देर रात आई आंधी के चलते देर रात विनोद कुमार के मकान के एक कमरे की छत अचानक से भरभराकर गिर गई। रात होने के कारण कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। उस वक्त बराबर वाले कमरे में विनोद की पत्नी सविता, बेटा हिमांशु, बेटी मोनी, सोनी सोए हुए थे। शुक्रवार की सुबह नायब तहसीलदार नितेश सैनी, लेखपाल गजेंद्र सिंह, विनोद के घर पहुंचे और परिवार से हादसे के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में लिखित में कोई शिकायत नहीं की गई है।