मेरठ। सरूरपुर थाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में खिवाई निवासी लुटेरा इस्तकार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पिछले सप्ताह इस्तकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर दौराला थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर ट्रक चालक चंपावत निवासी रामकिशन को बंधक बनाकर टायर और नकदी लूटी थी। पुलिस इसके साथी नसीम और सरवर चौधरी निवासी हर्रा को रविवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
-