फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चकमार्ग पर पेड़ लगाकर रास्ता किया बंद, एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी किसान रब्बान ने चकमार्ग पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव पांचली बुजुर्ग निवासी रब्बान अली ने प्रार्थना पत्र में बताया कि गांक के कुछ लोगों ने चकमार्ग पर पेड़ लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, लेखपाल द्वारा तीन बार पैमाइश किए जाने और मना करने के बावजूद आरोपियों ने रास्ता खाली नहीं किया। इससे ग्रामीणों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनका खेत इसी रास्ते पर है और गन्ने की फसल निकालते समय रास्ता बंद होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विरोध करने पर आरोपी द्वारा झगड़ा करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसडीएम से चकमार्ग से अवरोध हटवाने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें