फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानदेही पर फायरिंग में प्रयुक्त राइफल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। पुलिस ने दो माह पूर्व ललियाना गांव में वर्चस्व को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग में मामले में जेल में बंद ललियाना निवासी सद्दाम को रिमांड पर लेकर फायरिंग में प्रयुक्त एक अवैध राइफल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि ललियाना गांव में दो पक्षों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही है। इसके चलते 23 जनवरी दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी। फायरिंग में दो युवक और एक बच्चा छर्रे लगने से घायल हो गए थे। इस मामले में गांव के ही उजैर की ओर से गांव के आठ लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। जबकि दूसरी ओर से 15 लोगों को नामजद कराया गया था। पुलिस ने बताया कि सद्दाम ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी सद्दाम को कोर्ट से रिमांड पर लेकर फायरिंग में प्रयुक्त राइफल तथा तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष के 15 और दूसरे पक्ष के 10 आरोपी जेल जा चुके हैं। राइफल बरामदगी के बाद सद्दाम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें