फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला बारहसिंगा का अवशेष

विज्ञापन
भूनी गांव के तालाब के किनारे पड़ा बारह सिंघा का अवेशष। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
तालाब में मिले बारहसिंगा के अवशेष
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव भूनी के तालाब में ग्रामीणों को गली अवस्था में बारहसिंगा का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की सूचना वन विभाग को दी।
भूनी गांव के बाहरी छोर पर तालाब है, तालाब के किनारे पीर के निकट से बदबू आने पर ग्रामीणों को किसी जानवर का शव होने की शंका हुई। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो उन्हें बारहसिंगा के अवशेष दिखाई दिए। जिसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई। वहीं, गांव वालों के अनुसार हिरन जंगल से तालाब के किनारे पानी पीने के लिए आया होगा। अचानक गहरे पानी और तालाब के ऊपर बंधे धागे में फसने के कारण संभवत उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। हल्का प्रभारी भीम प्रकाश ने वन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बारहसिंगा के अवशेष उनके हवाले कर दिए। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी अवशेषों को अपने साथ लेकर चले गए। इससे ग्रामीणों ने क्षेत्र के जंगल में बारहसिंगा होने की उपस्थिति की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें