- हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला गया मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रेड लॉयंस और ब्लैक पैंथर की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें रेड लॉयंस की टीम ने मैच जीता। ब्लैक पैंथर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। इसमें अभिराज ने 25 गेंद में 74 रन की पारी खेली। प्रमोद ने भी 20 रन और मोहित ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में विक्की कौशिक ने तीन, विभु, विपुल और मुकेश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड लॉयंस की टीम ने 13.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए और 6 विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से विभु ने 27 गेंद में 70 रन की पारी खेली। यश शर्मा ने 61 और भूप सिंह ने 43 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सूरज ने दो, मोहित ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच विभु को चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।