मेरठ। भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र धानक के नेतृत्व में शनिवार को प्रतिनिधिमंंडल ने सांसद अरुण गोविल से मिलकर रैपिड स्टेशन का नाम क्रांतिकारी मातादीन वाल्मीकि के नाम पर रखने की मांग की। इसके बाद जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह और प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी को भी ज्ञापन दिए। उन्होंने कहा कि राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय स्थित शहीद स्मारक में भी क्रांतिकारी मातादीन की प्रतिमा स्थापित की जाए। इस दौरान मोनिंदर सूद वाल्मीकि, पवन धानक, रविंद्र वैद्य, हरीश गौतम, प्रशांत कौशिक आदि मौजूद रहे। संवाद