फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर ने की वृद्ध को निकलने की कोशिश, बामुश्किल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव अब्दुलापुर स्थित मिलन गार्डन कालोनी में शुक्रवार को दस फुट की लंबाई का अजगर घूम रहा था। ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर एक ड्रम में डाल दिया। ड्रम से बोरे में डालने के दौरान वृद्ध हसीन अब्बास उर्फ पीरू को अजगर ने निगलने का प्रयास किया। अजगर के मुंह से बमुश्किल वृद्ध ने अपनी अंगुलियों को निकाला। परिजन वृद्ध को नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। ग्रामीण अली मेंहदी ने वन विभाग को जानकारी दी। काफी देर तक भी किसी वनकर्मी के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने अजगर को किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित घास फार्म में छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें