मेरठ। श्री रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान की ओर से चल रही ध्यान कार्यशाला के दूसरे दिन का सत्र आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केएल इंटरनेशनल स्कूल के वाइस चेयरमैन तेजिंदर खुराना रहे। सत्र में हार्टफुलनेस ध्यान पद्धति से आंतरिक शुद्धिकरण प्रकिया के बारे में बताया गया। हार्टफुलनेस उत्तर प्रदेश की रीजनल फैसिलिटेटर अनुपम अग्रवाल ने सभी को ध्यान पद्धति और इससे संबंधित ऑनलाइन सामग्री के बारे में बताया। मुख्य अतिथि तेजिंदर खुराना ने कहा कि ध्यान पद्धति से सभी को आंतरिक फायदे मिलते हैं। इससे मन शांत और प्रसन्न रहता है। संवाद