फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रधानमंत्री ने दिए छात्रों के सवालों के जवाब

विज्ञापन
परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम तो देखते हुए स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र। (स्त्रोत संस्थान
विज्ञापन
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने परीक्षा पर चर्चा के नौवें संस्करण में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह कार्यक्रम बोर्ड परीक्षा देने वाले कक्षा दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए था। कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनेक प्रकार के प्रश्न विद्यार्थियों ने पूछे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर पाकर विद्यार्थियों ने अपने मन की जिज्ञासा को शांत किया। छात्रों द्वारा पूछा गया कि मन में आए नकारात्मक विचारों पर कैसे नियंत्रण रखें। एक छात्रा द्वारा पूछा गया कि परीक्षा के डर को मन से कैसे निकाले व एक अन्य विद्यार्थी ने पूछा कि पढ़ाई के साथ-साथ व्यायाम को कैसे व्यवस्थित करें आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें