मेरठ। सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ रेवरेंड नेयोल द्वारा प्रार्थना से किया गया। कार्यक्रम में प्राइमरी के नन्हे-मुन्नों द्वारा कैरल सिंगिंग और डांस प्रस्तुत किया गया। विद्यालय क्वायर ग्रुप ने एक सुंदर कैरल गीत प्रस्तुत किया। मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा अभिनीत एक नाटक रहा। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा एक एंजेल डांस प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. शिमोना जैन ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने बताया कि क्रिसमस के इस पावन पर्व पर हमें त्याग और समर्पण के मार्ग पर चलकर समस्त मानव जाति को सुखी करने का प्रयास करना चाहिए। संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद