फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मखदूमपुर मेले की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगा मेले के लिए रास्ते तैयार करने में जुटे मजदूर। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। मखदूमपुर गंगाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारियां तेजी पर है। नौ नवंबर को शुरू होने वाला मेला पिछली साल के स्थल से 500 मी. पूर्व लगाया जा रहा है। पिछले साल दूरी करीब साढ़े तीन किमी. थी वहीं इस बार तीन किमी. है। जिसके चलते मेले का बजट भी करीब छह लाख रुपये पिछले बार के मुकाबले कम है। मेल का खर्च 40 लाख रुपये रखा गया है। मेले की तैयारियों में लाइटिंग से लेकर मुख्य व इनर रोड बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं घाट बनाने का कार्य भी जल्द शुरू होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के मुताबिक गंगा किनारे रेत का खनन किया जाता है। पर इस बार किसी भी स्थिति में खनन होने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें