ए एस इंटर कालेज में निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला में छात्रों द्वारा बनाए गए माडल देखते एस डी एम
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा 12वीं की रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और फोटोग्राफी ट्रेड एवं भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन हुआ। विज्ञान वर्ग में 358 छात्र-छात्राओं में से दो छात्र अनुपस्थित रहे। भूगोल में 49 छात्र-छात्राओं में से एक छात्र अनुपस्थित रहा। विद्यालय में आयोजित परीक्षाओं का औचक निरीक्षण करने के लिए उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रश्न भी पूछे। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, भौतिक विज्ञान के विभाग अध्यक्ष निपेंद्र कुमार भटनागर, रसायन विभाग के अध्यक्ष संजय कुमार निमेष, भूगोल के विभाग अध्यक्ष संदीप कुमार के साथ प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया।