फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जब्त माल का पुलिस ने नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना हस्तिनापुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित मामलों में जब्त किए गए माल के निस्तारण की कार्रवाई करते हुए कुल 43 माल को नियमानुसार नष्ट कराया। यह कार्रवाई न्यायालय तृतीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मेरठ के आदेश के अनुपालन में की हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी मवाना, क्षेत्राधिकारी मवाना और थानाध्यक्ष हस्तिनापुर मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में थाना परिसर से संबंधित आबकारी अधिनियम के मामलों में जब्त माल को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रत्येक चरण की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई, जिससे संपूर्ण प्रक्रिया का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें