फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खिलाड़ियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
खिलाडियों को सम्मानित करते अधिवक्ता पंकज नागर। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को अधिवक्ता पंकज नागर ने सम्मानित किया। सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में मवाना स्पोर्ट्स क्लब के गठन की घोषणा की गई। इस पहल से स्थानीय युवाओं व खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में हाल ही में संपन्न हुए एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम मवाना टाइटन को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पंकज नागर एडवोकेट ने कहा कि मवाना और आसपास के ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन सही मार्गदर्शन और संसाधनों के अभाव में कई खिलाड़ी पीछे रह जाते हैं। मवाना स्पोर्ट्स क्लब का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रतियोगिताएं उपलब्ध कराना है ताकि वे क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर जसकरण जस्सी, मनीष कुमार एडवोकेट, बीपी सिराना एडवोकेट, इरफान एडवोकेट, आमिर एडवोकेट, पंकज मेहरा, अभिषेक धामा एडवोकेट, मनीष एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें