फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अधर में लटक गई थी योजना, अब जल्द विकसित होंगे पार्क

Fri, 02 Feb 2024 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अब जल्द जिले के ग्रामीणों इलाकाें में पार्क विकसित किए जाएंगे। प्रथम चरण में सात से आठ हजार आबादी वाली ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य हो गया। इसको लेकर जिला पंचायत राज विभाग ने सर्वे कराया है। जगह न मिलने की वजह से पूर्व योजना अधर में लटक गई थी।
विज्ञापन

जनपद के 11 विकास खंडों 884 ग्राम पंचायतों में पार्क विकसित किए जाने का प्लान है। प्रथम चरण में ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायताें में यह कार्य होना है, लेकिन भूमि न मिलने की वजह पंचायत राज विभाग को दिक्कत आ रही थी और योजना अधर में लटकी थी। अब विभाग ने सर्वे कराकर कई ग्राम पंचायतों में जगह चिह्नित की है। इनमें कई जगह ग्राम समाज की हैं तो कई जगह सिंचाई विभाग की है।
पंचायत राज विभाग ने संबंधित विभागों को पत्र लिखकर एनओसी भी मांगी है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अगले माह एक से तीन हजार गज में पार्क बनाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

- ये रहेंगी सुविधाएं
- बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए जाएंगे
- सोलर उर्जा प्लांट से रात में पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी
- वॉकिंग ट्रैक भी बनेगा, जिस पर ग्राम वॉक कर सकेंगे
- बैठने के लिए आरसीसी से बेंच बनाई जाएंगी
- पार्क में फूलों के पौधे भी रोपित किए जाएंगे
- पेयजल की व्यवस्था रहेगी और चहारदीवारी होगी
-वर्जन:
ग्राम पंचायतों में पार्क बनाने का कार्य मनेरगा में शामिल है। ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायतों में पार्क बनाने को सर्वे कराया गया है। जल्द कार्य भी शुरू होगा। -आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें