फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फार्मेसी की टीम आठ विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। मवाना रोड स्थित ट्रांसलेम ग्रुप की ओर से कराए जा रहे खेल सप्ताह के तहत शुक्रवार को क्रिकेट, बैडमिंटन और एथलेटिक्स के मुकाबले हुए। क्रिकेट में फॉर्मेसी विभाग ने विधि विभाग पर आठ विकेट से जीत दर्ज की। 97 रन बनाने वाले मोहम्मद अयान मैन ऑफ मैच रहे। महिला वर्ग में 400 मीटर रिले रेस में विधि विभाग प्रथम और मैनेजमेंट टीम द्वितीय रही। बालक वर्ग में मैनेजमेंट टीम प्रथम, विधि विभग की टीम द्वितीय रही। बैडमिंटन महिला एकल में शहाना ने आकांक्षा को 2-1 से हराया। बालक वर्ग युगल में सुफियान और हर्षित की जोड़ी ने अमोघ और आयुष को 2-0 से हराया। विजेता खिलाड़ियों को ग्रुप महानिदेशक डॉ. शमीम अहमद ने पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. केपी सिंह, डॉ. मोहम्मद मुजाहिद, प्रदीप, प्रतीक, नईम, उदित बंसल और मीडिया प्रभारी कमलकांत मित्तल का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें