फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ रील बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 09:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। पुलिस ने बाइक पर तमंचे के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी गांव गोविंदपुर शकरपुर निवासी सनी को मंगलवार को ईसापुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी निशानदेही से एक तमंचा 315 बोर एक कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार पांडेय ने बताया की तीन दिन पूर्व क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक बाइक पर हाथ में तमंचा लिए बोलता हुआ वीडियो बना रहा था। वायरल होेने पर जांच में गांव गोविंदपुर शकरपुर निवासी सनी के रूप में युवक की पहचान हुई। गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस की टीमें लगी थी,जिसमें पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें