मेरठ। कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ वीडियो बनाने वाले लोहियानगर के गांव जाहिदपुर नरहाड़ा निवासी रिहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। तमंचे के साथ वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को जिमखाना मैदान के पास से गिरफ्तार किया है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद