बारिश से शाहजहांपुर में गिरा यात्री शैड
- फोटो : KITHOR
शाहजहांपुर बस अड्डे पर बना था यात्री शेड गिरा
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर में शनिवार को पूरे दिन रुकरुक कर बारिश होती रही। जिससे मुख्य रोड स्थित सिंचाई विभाग के नाले की एक दीवार ढह गई। जिससे नाले पर बना यात्री शेड भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों का कहना है की गनीमत घटना के समय शेड के नीचे कोई मौजूद नहीं था। नगर पंचायत चेयरपर्सन पति तबारक उल्ला मौके पर पहुंचे और मलबा हटवाया। वहीं दूसरी ओर बारिश के चलते रास्तों पर जलभराव हो गया। जिससे रास्तों से गुजरने में परेशानी हुई। वहीं रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई। शनिवार को किठौर व शाहजहांपुर में साप्ताहिकी पैठ लगती है। बारिश के चलते पैठ लगने की व्यवस्था नहीं हो सकी। जिसके चलते दुकानदारों को अपना सामान वापस ले जाना पड़ा