फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला मंडल के गांव भराला में रविवार को बूथ संख्या 311 पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संबोधन सुना और विचारों पर चर्चा की। उत्कर्ष पुंडीर ने संगठन की मजबूती के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक बताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवाओं को भाजपा से जोड़ने व बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने को कहा। पुंडीर ने जुड़ेगा युवा तभी आगे बढ़ेगा भारत संकल्प के साथ जनसंपर्क बढ़ाने व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने बूथ को संगठन की महत्वपूर्ण इकाई बताकर कार्यकर्ताओं से एकजुट काम करने की अपील की। कार्यक्रम में निदेशक हरेंद्र चौधरी, पूजा वाल्मीकि, रवि पूनिया समेत कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें