मेरठ। शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की वरिष्ठ महिलाओं की मासिक बैठक का आयोजन बुधवार को न्यू मोहनपुरी में प्रमिला जैन के निवास पर हुआ। बैठक में आगामी माह में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इसके साथ ही वृंदावन हादसे में दिवंगत हुए श्रद्धालुओं के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ संचालिका प्रमिला जैन, मंजू गुप्ता, हेमलता मित्तल, कुसुम, अंजली गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।