सरधना। भाकियू क्रांतिकारी के संगठन विस्तर मनोनीत नए पदाधिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में छबड़िया रोड पर स्थित न्यू जेपी हाॅस्पिटल में भाकियू क्रांतिकारी संगठन बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने की। बैठक में किसानों व मजदूरों की समस्या के समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में राजीव राणा ने कहा कि भाकियू क्रांतिकारी संगठन हमेशा किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। जो लोग यह सोचते हैं कि वह किसी को भी परेशान करेंगे और अवैध वसूली करेंगे तो वह ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। समाज में खुशहाली रहे आपसी भाईचारा रहे यही भाकियू क्रांतिकारी संगठन का उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने संगठन के स्थापना दिवस पर 29 अक्तूबर को श्याम वाटिका में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। संगठन का विस्तार करते करते हुए अरुण सोम खेड़ा को जिलाध्यक्ष व अनुज पंवार को जिला महासचिव, योगेश सैनी को तहसील सचिव सरधना चिकित्सा प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया गया। संजय त्यागी कालंद को ब्लॉक मंत्री सरूरपुर के पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान भूमेश कुमार सोम, यज्ञ दत्त शर्मा, राजा ठाकुर, सुशील त्यागी, रिजवान मिर्जा, विजेंद्र त्यागी, मौलाना समीउल्ला, अरुण सोम, रोहित राणा, मुकुल पवांर, राजू गिरी, श्रीपाल सिद्धू, विकास कुमार मौजूद रहे।