19पीजीच1ए - पथिक सेना के कार्यक्रम में विचार रखते मुखिया गुर्जर।
- फोटो : PARIKESHGARH
एक वर्ष में लगाएंगे एक लाख बीस हजार पौधे
परीक्षितगढ़। पथिक सेना के बैनर तले बृहस्पतिवार को ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों का सम्मेलन हुआ। जिसमें पेड़ लगाओ व पानी बचाओ का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि मुखिया गुर्जर व नीर फाउंडेशन के निदेशक रमन त्यागी रहे।
रमन त्यागी ने कहा कि गंगा यमुना के दोअब के बीच की धरती का गौरव क्रांतिधारा मेरठ है। वर्तमान में घटना जल स्तर व प्रदूषण से वातावरण दूषित हो रहा है। जिसके लिए पेड़ लगाओ, पानी बचाओ कार्यक्रम शुरू किया गया है। जनता व ग्राम प्रधानों के सहयोग से चलता रहेगा। मेरठ के 12 ब्लाकों में एक वर्ष के अंदर एक लाख 20 हजार पौधे लगाकर वन और उपवन स्थापित किए जाएंगे। उनके नाम शहीदों व क्रांतिकारियों के नाम से होंगे। वर्तमान में प्रत्येक ब्लॉक में 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक में एक आदर्श तालाब, वन और उपवन बनाए जाएंगे। इस कार्य को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। तालाबों का जीर्णोद्धार व शहीदों और क्रांतिकारियों के नाम से वन व उपवन बनाएंगे। सभी ग्राम प्रधान सरकारी, गऊचर, बंजर, ग्रामसभा की भूमि आदि एवं सभी तालाबों की सूची जल्द तैयार कर लें। सेव इंडिया जन फाउंडेशन के संयोजक राजेश शर्मा ने कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि 2 अक्टूबर को जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रथ यात्रा का मेरठ के शहीद स्मारक से शुभारंभ होगा। यात्रा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पहुंचेगी। पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर रथ यात्रा में पूर्ण समर्थन दिया है। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान कुंवरपाल सिंह गुर्जर व संचालन गुरमीत साहनी ने किया। इस मौके पर चेयरमैन अमित मोहन टीपू, मोहित प्रधान, मोनू गुर्जर, संगीत गुर्जर, अंकुश प्रधान, गुड्डू प्रधान व रविंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।