फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाइक शोरूम का पुराना नौकर ही निकला चोर, नकदी व सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ जुलाई को जानसठ रोड पर अमित गोयल के शोरूम में की गई थी चोरी
विज्ञापन

एक लाख 35 हजार 770 रुपये नकद रुपये और कुछ माल भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर सुजुकी बाइक शोरूम में चोरी का नई मंडी कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। कुछ दिन पहले नौकरी से हटाए नौकर ने ही चोरी की थी। पुलिस ने एक लाख 35 हजार 770 रुपये नकद रुपये और कुछ माल भी बरामद किया हैं।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने प्रेसवार्ता में बताया कि नौ जुलाई को जानसठ रोड पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में अमित गोयल के राज मोटर्स सुजुकी शोरूम में छत के रास्ते आकर चोरी कर ली गई थी। इस मामले में मंडी कोतवाली पुलिस ने हरिपुरम कूकड़ा निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। उसने इस चोरी की घटना को किया था। उसकी निशानदेही पर एक लाख 35 हजार 770 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन, एक दूरबीन, तीन चांदी के सिक्के, एक टैबलेट, ताला खोलने में प्रयुक्त किए जाने वाले औजार बरामद किए गए। आरोपी ने हजारों रुपये खर्च कर एक बड़ा स्पीकर खरीदा था, जिसे कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पहले शोरूम में गार्ड की नौकरी करता था। शोरूम और राज डिलेक्स कंपनी के सामान और नकद रुपयों की उसे पूरी जानकारी थी। आरोपी का चालान कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें