फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुई नौ दिवसीय श्रीराम कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। नंगलामल स्थित आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम में पिछले नौ दिनों से चल रही श्रीराम कथा का समापन मंगलवार को प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक के मंगल प्रसंग के साथ हुआ। कथावाचक मुकेश महाराज ने भक्तों को श्रीराम कथा के नौवें दिन के प्रसंग, यानी प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का संजीवनी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि रामकथा में राम के राजतिलक का प्रसंग रामायण के उत्तरकांड का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह प्रसंग वनवास के पश्चात्, लंका विजय को संपन्न कर भगवान राम के अयोध्या लौटने और राजा बनने की घटना को दर्शाता है। उनके राज्याभिषेक से न केवल अयोध्या में, बल्कि तीनों लोकों में सुख-शांति का प्रसार हुआ, सभी प्रकार के शोक दूर हुए और राम राज की स्थापना हुई। यह एक ऐसे आदर्श राज्य का प्रतीक है जहाँ कोई वैर-विरोध नहीं होता और प्रजा सुख-समृद्धि से रहती है। मुख्य अतिथि के रूप में हनुमान दल किठौर विधान सभा अध्यक्ष श्रीओम तोमर उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कथा में सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि रोबीन गुर्जर भी मौजूद थे। इन्होंने कथा के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें