पति की बढ़ी हुई दाड़ी नवविवाहिता को पसंद नहीं आई, तो वह उसे छोड़कर चली गई। उज्जवल गार्डर निवासी शाकिर ने मामले की शिकायत बुधवार को एसएसपी कार्यालय में दी है।
शाकिर ने बताया कि उसका निकाह 4 महीने पहले इंचौली निवासी युवती से हुआ था। शाकिर का कहना है कि उसकी बढ़ी दाढ़ी पत्नी को पसंद नहीं थी। वह कहते थी कि अगर दाढ़ी नहीं कटवाई तो वह छोड़कर चली जाएगी। लेकिन शाकिर समझता था कि वह मजाक कर रही है, लेकिन विवाह के एक माह बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद से ही वह उसे वापस बुलाने का प्रयास कर रहा है लेकिन वह उसे तलाक देने की कह रही है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच का निर्देश दिया है।