फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पड़ोसी किसी भी धर्म का हो, वो भूखा न सोए

Tue, 04 Apr 2023 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रमजान का मुबारक महीना चल रहा है, एक अशरा पूरा हो चुका है। मौलाना कारी अफ्फान कासमी ने बताया कि इस पाक महीने में अल्लाह की खूब इबादत करें और अपने और देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगें। रमजान के महीने खूब खैरात (दान) कर सवाब करें। इस्लाम धर्म की सीख है कि जब आप खाना खाएं या इफ्तार करें तो आपका पड़ोसी भूखा ना हो। चाहे पड़ोसी मुस्लिम या कोई दूसरे धर्म का मानने वाला हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंसानियत ही बड़ा धर्म है। कुरान-ए-पाक को दिल में उतारें, जिससे हर बुराई दूर हो जाएगी। जो भी हैसियतमंद लोग हैं, जकात जरूर दे, जिससे हर वर्ग के लोगों को खुशियों में शुमार किया जा सके। जकात की तरह ही ईद की नमाज से पहले सदका-ए-फितर जरूर अदा करें। परिवार के हर सदस्य की ओर से सदका ए फितर अदा करें। चाहे वो बच्चें, युवा और बुजुर्ग हों, सभी को सदका-ए-फितर देना वाजिब है। बच्चों को दीनी व दुनियावी तालीम दें और खुद को और समाज को मजबूत बनाने का काम करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें