फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नई बस्ती की टीम ने मेडिकिंस को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बागपत रोड स्थित डीपीएस क्रिकेट मैदान में चल रहे हिम्मत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को नई बस्ती व मेडिकिंस टीम के बीच मैच हुआ। इसमें नई बस्ती की टीम ने सात विकेट से मैच जीता। मेडिकिंस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते 25 ओवर में 182 रन बनाए। इसमें विशाल गौतम ने 56 रन व रवि कुमार ने 27 रन की पारी खेली। नई बस्ती क्रिकेट क्लब के गेंदबाज नवीन व निखिल ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नई बस्ती क्रिकेट क्लब की टीम ने 19.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें शशांक ने नाबाद 83 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रवि व नितिन ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर दीपक, प्रभास ने शाशांक को मैन ऑफ द मैच चुना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें